साप्ताहिक राशिफल : 29 जनवरी दिन शनिवार से 4 फरवरी तक रविवार तक

0 0
Read Time:15 Minute, 3 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मकर राशि पर, चन्द्रमा और राहु मेष राशि पर , मंगल वृषभ राशि‌पर, बुध धनु राशि पर, बृहस्पति मीन राशि पर, शुक्र और शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं।

मेष राशि

29 जनवरी को प्रतिकूल रहेगा। अदालती व कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे। रुपए पैसों का एकदम से नुकसान होगा। आर्थिक बजट गड़बड़ा आएगा। 30 और 31 को सन्मुख चंद्रमा सही रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। 1-2-3 फरवरी को समय की शुरुआत अच्छी रहेगी। लग्न में आपकी राशि में चंद्रमा मंगल की युति धनदायक सफल साबित देगी। रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। शिक्षा संबंधी कार्य गति पकड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा, वाद विवाद में सफलता मिलेगी। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। 4 फरवरी को बढ़िगा समय व्यतीत होगा। व्यापार की समस्या सुलझ जाएगी‌। मित्रों के सहयोग से आशातीत सफलता मिलेगा। धन संबंधी विवादों का निपटारा होगा। आप घर परिवार में समय बिताएंगे और समय का पूरा पूरा लाभ उठाएंगे।

वृषभ राशि

29 जनवरी को समय प्रतिकूल रहेगा। हाथ में पैसा आएगा परन्तु उसके व्यय होने का भी योग बनेगा। उम्मीदों और संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। कुछ कठिनाईयां भी आएगी। 30 और 31 जनवरी को संतुष्टि, संतोष का भाव रहेगा। आप भावनात्मक रूप से सक्षम और अनुभवी होंगे। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को धनदायक दिवस रहेगा। आप जो भी कार्य करना चाहते हैं वह इस समय पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा‌। आप ऐसे कार्य को करेंगे जिनका लाभ आपको आगे चलकर प्राप्त होगा। नए- नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। व्यापारिक आर्डर अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं। 4 को भी समय मिश्रित है। रक्त विकार या पेट संबंधी बीमारी से परेशान रहेंगे। विवाद और झगड़े का भी संकेत है। सहनशीलता का अभाव प्राप्त हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कार्यों में परेशानी आ सकती है ।नौकरी के क्षेत्र में आपको किसी की डांट खानी पड़ सकती है। सकारात्मक चिंतन लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

29 जनवरी को व्यर्थ के प्रमाद, आलस्य को छोड़कर आप अपने काम में लग जाएंगे। एक अद्भुत शक्ति व ऊर्जा का संचार होगा। असहायों की मदद भी करेंगे । मन में परोपकार की भावना जाग्रत होगी। 30 और 31 जनवरी को स्वास्थ्य नरम रह सकता है। व्यर्थ की आलोचनाएं दुखी और निराश करेंगी। हानि का योग बन रहा है ।आपके हाथों कोई भारी गलती हो सकती है। अलग थलग पड़ सकते हैं। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को सफलता दायक समय है । कार्य में विस्तार की योजनाओं को अमल में लाएंगे। बृहस्पति की राशि से दशम भाव में परिभ्रमण के कारण शिक्षा से जुड़े सारे कार्य गति पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। 4 फरवरी को आप स्वयं में बदलाव लाएंगे। मित्रगण आपकी हर संभव सहायता करेंगे। हर काम किसी की सहायता से पूरा होगा। मन में शांति का भाव बना रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं।

सिंह राशि

 29 जनवरी को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नेक कार्य पर खर्च भी करेंगे। 30 और 21 को शादी समारोह की तैयारी में लग जाएंगे। बाजार में समय व्यतीत होगा। खरीदारी कर सकते हैं। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को शानदार समय है। चारों तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। सौभाग्यशाली दौर जारी रहेगा। आप लोगों के संपर्क में रहेंगे। सारी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी ।धन की प्राप्ति का उत्तम समय है। 4 फरवरी को पारिवारिक उलझने बढ़ सकती है। वरिष्ठ जन, परिवार वाले या पड़ोसी आपका काफी समय ले लेंगे और उन्नति की राह में रोड़े आएंगे। अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं। चिंता का पल रहेगा। सकारात्मक चिंतन से ही काम पूरे होंगे।

कर्क राशि

29 जनवरी को मान ,सम्मान और शिक्षा के लिए उत्तम समय रहेगा । मन में संतुष्टि का अनुभव होगा। भागीदार के साथ काम करने में लाभ रहेगा‌ कोई शुभ समाचार कहीं से प्राप्त होगा। 30–31 जनवरी को सर्व लाभकारी दिवस रहेगा। कार्य की विस्तार की योजना को अमल में लाएंगे ।शुभता की स्थिति रहेगी। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को समय प्रतिकूल है ।आर्थिक नुकसान का समय है। परिवार वालों के विरोध व प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा। काम की शुरुआत को तो अच्छी रहेगी परंतु उसका अंत सही नहीं होगा। मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। 4 फरवरी को समय सफलता दायक रहेगा। इस समय परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार की सारी जरूरतों को पूरा करेंगे और हर्ष का अनुभव भी अंतः करण में होगा।

 वृश्चिक राशि 

29 जनवरी को तरक्की के अवसर मिलेंगे। सामूहिक रुप से किसी काम को अंजाम देंगे। संतान की चिंताएं कम होगी। धार्मिक कार्यों को संपन्न करेंगे। 30 -31 को समय अच्छा रहेगा। श्रम शक्ति का भरपूर उपयोग करेंगे। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को कष्ट सूचक समय रहेगा। मन में अनेक प्रकार के विचार उत्पन्न होंगे। मन उचाट बना रहेगा।किसी रिक्तता का अनुभव करेंगे। कष्ट और निराशा की सूचना प्राप्त हो सकती है। कहीं से कोई अशुभ समाचार प्राप्त होगा। खर्च की स्थिति बनेगी। आप हो सकता है। मूड आप हो सकता है। 4 फरवरी को उत्तम दिवस रहेगा। मेहनत और परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। कार्य में मन भी लगेगा। संतान संबंधी चिन्ताएं कम होगी।मन में हर्ष बना रहेगा।

कन्या राशि

29 जनवरी को समय ठीक नहीं है। इस समय स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। प्रियजन से जुदाई हो सकती है‌ गलत लोगों के संगत पड़ेंगे, इसका विपरीत प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। पैसा आते आते रुक सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें ।30 और 31 जनवरी को समय गति पक्ष में आएगी और जो भी पाना चाहते हैं,वह प्रयास से मिल जाएगा । सौभाग्यशाली बनेंगे। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को सम्मान वर्धक समय रहेगा। प्रेमभाव की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता का योग है। कहीं खरीदारी पर भी कर सकते हैं । बिना किसी की परवाह के अपना खर्च बढ़ाते रहेंगे। नए मित्र बनेंगे। 4 फरवरी को सर्वलाभकारी दिवस है ।संबंधों को मजबूती देने के लिए अवसरों की तलाश करेंगे। दूसरों की समस्याओं से चिंतित हो सकते हैं। प्रोन्नति का समय है।

तुला राशि

29 जनवरी को सरकारी कार्य गति पकड़ेगा। कहीं से कोई उपहार या सम्मान मिल सकता है ।पैसों की आवक बढ़ेगी। परिवार में शांति बना रहेगा। 30 और 31 जनवरी को घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप पर कार्य का भार बढ़ेगा ।पहली, दूसरी और तीसरी को समय अच्छा रहेगा । महालक्ष्मी की आप पर कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में नए कार्य की योजना बनाएंगे। नए मित्रों के मिलने से यश में वृद्धि होगी। नए मकान में जा सकते हैं। स्थानांतरण हो सकता है। अच्छे बुरे दोनों अनुभव प्राप्त होंगे ।पत्नी के स्वास्थ्य में चिंता मिलेगी ‌मित्रों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। 4 फरवरी को स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में स्थान बनाएंगे । धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

29 जनवरी को कहीं से उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। 30 और 31 को किसी बात बेबात में किसी वक्त से उलझ जाएंगे ।कहीं से कोई अप्रिय और अशुभ समाचार मिलेगा। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को संतान और अध्ययन से संबंधित चिंता का निराकरण होगा‌ पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएंगे। मेहमानों का आगमन होगा और आप उनके आवभगत स्वागत में व्यस्त रहेंगे। 4 फरवरी को शुभ समाचार मिलेगा‌ मित्रों का स्नेह और सहयोग प्राप्त करेंगे। आपकी मुलाकात रोचक और मित्र लोगों से होगी। अपने उद्देश्य को पूरा करने का समय है। संपत्ति के बंटवारे संबंधी समस्या सुलझ जाएगी। मन में परोपकार और धार्मिक विचारों का उदय होगा ।किसी समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

मकर राशि

29 जनवरी को समय अनुकूल नहीं रहेगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद लंबित पड़ेंगे, लेकिन अंत में फैसला आपके ही पक्ष में होगा। विपक्षी लोग आपके कार्य से ईर्ष्या करेंगे और आपके सफलता में अड़चने डालेंगे ।30 और 31 जनवरी को समय पक्ष में आ जाएगा। मनोरूप कार्य होंगे। आप स्वयं में बदलाव महसूस करेंगे। घरेलू और कारोबारी गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर चलेंगे। आप की विचारधारा से लोग प्रभावित होंगे। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को समय ज्ञान से परिपूर्ण रहेगा‌ आप अपना परफारमेंस बेहतर बनाएंगे। हर चीज को सीखने की रुचि जागृत होगी। रुका पैसा आपको प्राप्त होगा। मन हर्षित रहेगा। साझेदारी में गतिरोध दूर होगा। परिवार वालों की आप से उम्मीद बढ़ सकती है। 4 फरवरी को आप परिवार की सुरक्षा के लिए नए तरीके अपनाएंगे। समय का पूरा पूरा लाभ उठाएंगे। सफलता की चाह में परिवार वालों की अपेक्षा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। नए मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।

धनु राशि 

29 जनवरी को समय सुखदायक रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए जमीन जायदाद बेंच या खरीद सकते हैं आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी‌। आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी उपस्थिति वहां चार चांद लगा देगी। घर परिवार का वातावरण अनुकूल बना रहेगा। पहली, दूसरी और तीसरी फरवरी को शांति दायक दिवस रहेगा। काम में ज्यादा मेहनत और परिश्रम करेंगे। बड़े-बड़े लोगों से आपका संपर्क होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्राओं को योग है। यात्रा द्वारा धन प्राप्ति के योग हैं। 4 को हानि के योग हैं। कोई व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। आपकी आलोचना निंदा हो सकती है। अनजान लोगों से मेलजोल न करें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वह आपके लिए कष्टप्रद हो सकता है।

 

मीन राशि

29 जनवरी को मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल प्राप्त होंगे। नए विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। व्यवसाई की गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। टेलीफोन या डाक से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। 30-31 को धन लाभ होगा। आशिक पक्षा सुदृढ़ होगा। 1 से 3 फरवरी के मध्य व्यर्थ में किसी से उलझनें हो सकती है। हाथ में आता पैसा रुक सकता है ।शत्रु विरोधी आदि परेशान कर सकते हैं। आपकी आलोचना या निंदा हो सकती है‌ व्यर्थ के खर्चे कुछ अधिक रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें ।स्वास्थ्य में दिक्कत और परेशानी आ सकती है। 4 फरवरी को संकट के बादल हट जाएंगे। हालांकि किसी काम में लापरवाही न बरतें‌ आपकी मुलाकात किसी अच्छे व्यक्ति से होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर आप हर्षित हो जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!