28 मार्च को प्रदेश भर में सरकारी विभागों एवं निगमों के कर्मचारी करेंगे विरोध प्रदर्शन

0 0
Read Time:5 Minute, 33 Second

बिजलीकर्मियों का उत्पीड़न वापस लो – समझौता लागू करो

एनआईआई ब्यूरो

लखनऊ। बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त करने हेतु राज्य सरकार के विभागों, निगमों, स्थलीय निकाय एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के संयुक्त मंच के बैनर तले आज राजधानी लखनऊ में सरोजनी नायडू पार्क स्थित बी.एन. सिंह की प्रतिमा पर हजारों की तदाद में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन व रैली की। संयुक्त मंच ने रैली में एक प्रस्ताव पारित कर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिजली कर्मियों का उत्पीड़न यथा निलम्बन, निष्कासन और एफ.आई.आर. तत्काल वापस ली जाये और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए 03 दिसम्बर के समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। संयुक्त मंच ने 28 मार्च को सभी जनपदों में सरकारी विभागों, निगमों, स्थानीय, निकाय और विश्व विद्यालय के कर्मचारियों का 02 घण्टे का धरना व विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संयुक्त मंच ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त नहीं किया गया तो मंच और कठोर कार्यवाही करने हेतु बाध्य होगा जिसमें प्रदेश के सभी 18 लाख कर्मचारी सम्मिलित होंगे।

आज की विरोध सभा में राज्य/निगम/निकाय कर्मचारी संयुक्त मंच के संयोजक अमरनाथ यादव, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एन.डी. द्विवेदी, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस.पी. तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज मिश्र, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्र, उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम राज दुबे, परिवहन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र मिश्र, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिशरण मिश्र, उप्र विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रिंकू राय, महासंघ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, पंचायती राज महासंघ के अध्यक्ष रामेन्द्र श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस.के. रावत, हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय, इण्टक के दिलीप श्रीवास्तव हैं।

इनके अलावा इन्सेफ के अध्यक्ष वी.पी. मिश्र, उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन यादव, यू.पी. इंजीनियर्स एसोशियेशन के महासचिव आशीष यादव, रामसेवक शुक्ला, वाई.एन. उपाध्याय, उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के महासचिव जी.एन. सिंह, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम भजन मौर्य, पेंशनर्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष बी.एल. कुशवाहा, टीयूसीसी के उदय नाथ सिंह, प्राथमिक शिक्षक नेता रीना त्रिपाठी, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के महामंत्री सुरेश सिंह यादव, जवाहर भवन इंदिरा भवन के महामंत्री राम कुमार धानुक, उपाध्यक्ष अमित खरे, कर्मेन्द कुमार, यूपी एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयिल एसोसियेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री हेमन्त खड़का, संयुक्त मंत्री बंशीधर मिश्र, आफिक सिद्दीकी, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के रेनू शुक्ला, लेखपाल संघ के अध्यक्ष राममूर्ति यादव, फार्मेसिस्ट एसोसियेशन के सुनील यादव, संयुक्त परिषद के आर पी निगम, राज्य कर्मचारी महासंघ के सरंक्षक एस पी सिंह, और अटेवा के नीरजपति त्रिपाठी मुख्यतया सम्मिलित हुए एवं सभा को सम्बोधित किया। सभा का संचालन बी.एल. कुशवाहा ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!