साप्ताहिक राशिफल : 23 जुलाई दिन रविवार से 29 जुलाई दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:16 Minute, 1 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और बुध कर्क राशि पर, चन्द्रमा कन्या राशि पर, मंगल और शुक्र सिंह राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर,शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला राशि पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

23 जुलाई को सामान्य समय है। आप जीवन में एक अद्भुत आनंद की अनुभूति करेंगे। घर की महिलाएं आराम और सुकून महसूस करेंगी। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। 24 और 25 जुलाई को समय सुख संपति दायक रहेगा कैरियर में नए अवसर प्रतीक्षा कर रहे होंगे। नया जॉब का इफर आपको मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी व महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। 26 और 27 जुलाई को समय सुखदायक रहेगा। पति-पत्नी में चल रही गलतफहमियां दूर होगी। प्रेम प्रसंगों में सावधानी रखें। विलासिता की वस्तुओं पर धन व्यय होगा। 28 और 29 जुलाई को समय सही नहीं है। आप पर कोई आक्षेप लग सकता है। अपार मित्रों पर विश्वास न करें। समय विपरीत है। सावधानी रखें। सकारात्मक बुद्धि बनाए रखें,यह आपके लिए हितकर रहेगा।

वृषभ राशि

23 जुलाई को ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। मित्र से प्रेम महसूस करेंगे। अपने लोगों का साथ मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। 24 और 25 जुलाई को समय अच्छा है। एकांत के क्षणों में आप आत्ममंथन व आत्मविश्लेषण करेंगे। इस समय व्यवसाय में नई भागीदारी चालू कर सकते हैं। 26 और 27 जुलाई को पिकनिक या आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के हितार्थ कोई फंड जमा कर सकते हैं ।ज्ञान के मामलों में आपका स्थान काफी ऊंचा रहेगा। अपने क्रियाकलापों को आगे बढ़ाएंगे। आप अपने अधिकारी की चमचागिरी करेंगे, जिसका फल आगे चलकर आपको अच्छा मिलेगा। आप अजीब ही उर्जा मशहूर करेंगे और अपनी क्षमता को बरकरार रखेंगे। 28 और 29 जुलाई को सातवां चंद्रमा सुखदायक रहेगा। घर परिवार में सुख और मांगलिक कार्यक्रमों का योग बनेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मित्रों और परिजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि बना रहेगा।

मिथुन राशि

23 जुलाई को घर परिवार वालों को भी समय देंगे। आशा के अनुरूप मनपसंद कार्य रहेगा, परंतु कुछ भ्रम की स्थिति आपके अंदर बनी रहेगी। अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। 24 और 25 जुलाई को पढ़ाई कर रहे जातकों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। दिनचर्या संघर्षपूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। चिंता का भाव रहेगा। 26 और 27 जुलाई को समय अनुकूल आ जाएगा। विद्या का लाभ मिलेगा। अधिकारियों से तालमेल अच्छा बनाने का प्रयास करें।किसी दूसरे को बिना वजह परेशान न करे,अन्यथा परेशानी आ सकती है। 27 और 28 जुलाई को उत्तम संपति दायक दिवस रहेगा। किसी मांगलिक अवसर पर यात्रा हो सकती है। जीवन की गति सामान्य रुप से चलती रहेंगी। मनोरंजन, खेलकूद में व्यस्त हो सकते हैं। आपके मित्र आपका छिद्रान्वेषण कर सकते हैं। सकारात्मक बुद्धि बनाए रखें। अपने मनोभावों पर नियंत्रण।यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

23 जुलाई को समय उत्तम है। आपका मन कामों में लगेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लोगों से संपर्क का दायरा बढ़ेगा।मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। 24 व 25 जुलाई को धनदायक समय है ।आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहन के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। रोग व शत्रुओं का नाश होगा। घर में सुख शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक का माहौल अच्छा रहेगा। 26 और 27 जुलाई को चतुर्थ भाव में चंद्रमा ठीक नहीं है। दुर्घटना का योग है या स्वास्थ्य खराब हो सकता। आप किसी जोखिम में पड़ सकते हैं। आपके दरवाजे पर आया अतिथि अप्रसन्नता व्यक्त कर सकता है। आपमें अहंकार का भाव आ सकता है। इसके चलते आप अनाप-शनाप वार्तालाप कर सकते हैं। 28 और 29 जुलाई को विद्यार्थी वर्ग की सारी समस्याएं पूरी होंगी। उनका मन पठन-पाठन में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन का झुकाव आध्यात्मिक रहेगा।

कन्या राशि

23 जुलाई को समय अच्छा है। राजकीय मामले सुलझा जाएंगे। कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में होगा। अधिकारियों से अच्छा संबंध बनाएंगे। 24 और 25 जुलाई को नई परियोजनाओं के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगा। धार्मिक खर्च संभव है ।आप कहीं देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। 26 और 27 को मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। नए लोगों से संपर्क होगा। आप अपने कार्य में निखार ला सकते हैं। परिवार की जरूरतें पूरी करने में सफल रहेंगे। 28 जुलाई को समय अच्छा है। मित्र वर्ग काम आएंगे। राजनीति से जुड़े लोग आपको पीछे करने में जोड़ तोड़ की कोशिश में रहेंगे, परंतु सफलता आपको ही को प्राप्त होगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लोक में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला राशि

23 जुलाई को प्रतिकूल स्थिति रहेगी। आप अपना काम पूरा कर नहीं पाएंगे, इससे मन में उलझन बना रहेगा। आपके अपने ही लोग आपका सहयोग नहीं करेंगे। 24 और 25 जुलाई को समय प्रतिकूल है। ऑफिस में हिसाब किताब में गड़बड़ी हो सकती है। आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी की आवश्यकता है। एक समस्या निपटेगी तो दूसरी समस्याओं के सामने खड़ी हो जाएगी। आपके अपने लोग ही आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। 26 और 27 जुलाई को समय अच्छा आ जाएगा। नई परियोजना क्रियान्वित करेंगे। शोध, अध्ययन व अनुसंधान के लिए एकदम अनुकूल समय रहेगा। किसी महापुरुष से प्रेरित होकर कार्य करेंगे। अधिकारी वर्ग आप सहयोग करते रहेंगे। 28 और 29 जुलाई को कहीं बाहर जाकर भोजन कर सकते हैं। बाहरी यात्रा के योग हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। लोक में सम्मान की वृद्धि होगी।

सिंह राशि

23 जुलाई को सफलता की प्राप्ति करेंगे। आपके सामने चुनौतियां आएंगी। आप उस का डटकर मुकाबला करेंगे। आपके किए गए प्रयासों का पूरा अच्छा फल प्राप्त होगा। धन प्राप्ति का सुयोग है। 24 और 25 जुलाई को मानसिक रूप से संतोष का अनुभव करेंगे। आप किसी पार्टी में मुख्य आकर्षण के बिंदु रहेंगे। आप लौकिक कार्यों की तरफ लापरवाही बरतेंगे ।यह आपके लिए अच्छा नहीं होगा। 26 और 27 को शुभ दिन है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। किसी मांगलिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। परिवार व रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी‌।मौज मस्ती से भरपूर समय रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा ।28 और 29 को समय अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आप किसी उलझन में पड़ सकते हैं। परीक्षार्थी अपने कार्य में ढिलाई बरत सकते हैं। इसका परिणाम सुख नही रहेगा। आपके मन में अनमयस्कता आ सकती है।किसी बात को लेकर हताश हो सकते हैं।

धनु राशि

23 जुलाई को दैनिक काम सुचारु से करेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। प्रत्येक कार्य में मन लगेगा। अपनों का साथ मिलेगा। स्वजनों से प्रेम व्यवहार बढ़ेगा। 24 और 25 जुलाई को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रिय जनों को कुछ उपहार देंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए की गई सारी समस्याएं सफल होंगी। पहले की समस्याएं हल होंगी। अकस्मात धन प्राप्ति का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 26 और 27 जुलाई को आप जिंदादिली से जिंदगी का स्वागत करेंगे। घर में किसी वस्तु को सुधारने व रख रखाव करने पर ध्यान देंगे। मेहमान की आवभगत में व्यस्त रह सकते हैं। पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधी किए गए प्रयास सफल होंगे। 28 और 29 जुलाई को समय मिश्रित रहेगा। आप अपने बच्चों से किए गए वादा पूरा करेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे‌ बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। इन सबके बीच आप अनमने रह सकते हैं। अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि

23 जुलाई को सुखद है‌।उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए उपाय करेंगे। उसमें सफलता भी मिलेगा। मन का झुकाव पठन-पाठन की ओर लगा रहेगा। 24 और 25 जुलाई को समय शानदार रहेगा। रुका धन मिलेगा। धन आगमन के नए नए स्रोत खुलेंगे। मोबाइल फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। 26 और 27 जुलाई को चिंता बना रहेगा। पार्टनर का ज्यादा भरोसा न करें, अन्यथा आप को धोखा मिल सकता है। समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। शेयर बाजार, तेजी मंदी, सट्टा आदि में किसी प्रकार का जोखिम उठाना भारी पड़ सकता है। नौकरों पर ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है 28 और 29 जुलाई को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यह मन को सुकून देगा। व्यापार में आप बड़ी हिम्मत करेंगे। किसी महिला का सहयोग आपके भाग्य को चमकाएगा।

मकर राशि

23 जुलाई का समय शानदार फलों को देने वाला रहेगा। रोजी रोजगार के अवसर मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपका सहयोग करेंगे । 24 और 25 जुलाई को बड़े-बड़े लोगों के संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएंगे। चारों तरफ से प्रसन्नता प्राप्त होगी। राजनीतिक संपर्कों का लाभ आपको अवश्य मिलेगा, परंतु विरोधियों- शत्रुओं पर नजर रखने की आवश्यकता है । 26 और 27 जुलाई को सम्मान सूचक तारीख है। तबादला या परिवर्तन की स्थिति बनी सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप किसी नए काल काम को अंजाम दे सकते हैं। शनि का धन भाव में स्वयं की राशि में परिभ्रमण शुभ रहेगा। पैसा पास में आएगा परंतु टिकेगा नहीं। 28 और 29 जुलाई को लाभ होगा। व्यापार में नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपना लाभांश बढ़ा सकते हैं। व्यापारिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

कुंभ राशि

23 जुलाई का समय प्रतिकूल है। धन हानि के योग हैं। कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है। मन में दुख बना रहेगा। किसी बात को लेकर आप असंतुष्ट रहेंगे। 24 और 25 जुलाई को कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। व्यापार या कारोबार में ज्यादा विश्वास हानि का कारण बनेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व आप अच्छी तरह से जांच लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को रुपए पैसे के मामले में अनजान , अपरिचित व्यक्तियों का भरोसा न करें। 26 और 27 जुलाई को रचनात्मक प्रतिभा और बुद्धि के बल पर आप असंभव को संभव बना लेंगे। पूरे उत्साह में रहेंगे। 28 और 29 जुलाई को आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपकी उन्नति की ओर ले जाएगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात सम्भावित है।

मीन राशि

23 जुलाई को बहुत सोच समझ कर कार्य करें।नए निवेश से बचें। यदि हो सके तो कोई व्यापार का आरंभ न करें, अन्यथा हानि की संभावना है। 24 और 25 जुलाई को रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दिनचर्या पूर्ववत चलती रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य में कुछ नरमी बनी रहेगी। कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। 25 की शाम से 27 जुलाई के मध्य वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ परेशानी के योग भी बन सकते हैं। आर्थिक उन्नति की रफ्तार बाधित रहेगी। 28 और 29 जुलाई को जीवन की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर आ जाएगी। शत्रु लाख चाह कर भी आप का अहित नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिल सकती है और आप उसका निर्वहन अच्छे ढंग से करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!