साप्ताहिक राशिफल : 13 अगस्त दिन रविवार से 19 अगस्त दिन शनिवार तक

0 0
Read Time:17 Minute, 43 Second

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र

अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी

सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य और शुक्र कर्क राशि पर, चन्द्रमा मिथुन राशि पर, मंगल सिंह राशि पर, बुध सिंह राशि पर, बृहस्पति और राहु मेष राशि पर, शनि कुंभ राशि पर और केतु तुला पर संचरण कर रहे हैं –

मेष राशि

13 और 14 अगस्त को पराक्रम में वृद्धि का योग है। सामाजिक दायरा को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। बन्धु बांधवों का सहयोग मिलेगा। भाग्य की वृद्धि होगी। अवरुद्ध कार्य में गति मिलेगा।किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।15 और 16 अगस्त को समय अनुकूल नहीं है।घर से किसी वस्तु के गायब होने का कुयोग है।मन में किसी बात को लेकर चिंता और दुविधा की स्थिति बनेगी।काम के अवरूद्ध होने से खिन्नता मिलेगा।17–18 और 19 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है।उनका मन पठन पाठन में लगेगा।मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। धर्म कर्म के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधियों के हौसले पस्त होंगे।मन में खुशियां बनी रहेगी। प्रत्येक कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

13 और 14 अगस्त का दिन बेहतर रहेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान में लाभ की स्थिति बनेगी। कर्मचारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी।मन काम में लगेगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार होगा।किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम आयेंगे। खुशियों का समावेश होगा।15 और 16 अगस्त को आपके प्रभाव की वृद्धि होगी।रूका हुआ धन मिल सकता है। पूंजी निवेश के लिए उत्तम समय है। व्यापार में उतार चढाव बना रहेगा। हालात को अपने पक्ष में कर लेंगे। कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन कुल मिलाकर उसका समाधान किसी मित्र की सहायता से पूरा कर लेंगे।17-18 और 19 अगस्त को समय मिश्रित है। व्यापारिक कार्यों में मंदी देखने को मिलेगी। कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।अपने लोग ही उपेक्षा कर सकते हैं ‌मन में भय और आशंका कि योग मिल सकता है।किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रत्येक कार्य कुछ अवरोधों के बाद ही पूरे होंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।आप मौसमी बीमारियों के शिकार हैं सकते हैं।

मिथुन राशि

13 और 14 अगस्त को जन्म का चन्द्रमा रहेगा। उपलब्धियों से मन हर्षित रहेगा। किसी का साथ मिलेगा। जिससे अवरूद्ध कार्यों में गति प्राप्त होगा। आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे।घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापारिक कार्यों में लाभ होगा। पार्टनरशिप में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।15 और 16 अगस्त को भी बेहतर समय है। बन्धु बांधवों का साथ काम आएगा। अपनों का सहयोग अपेक्षित है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ज़मीन जायदाद के मामलों में फैसला अपने पक्ष में रहेगा।हर कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से निपटाएंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।17-18 और 19 अगस्त को सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। सुदूर यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।मन में धर्म कर्म के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है।उनका मन पठन-पाठन में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के भी योग हैं।कहीं मंदिर या किसी देवालय पर भी जा सकते हैं।घर में कोई कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।कहीं है शुभ समाचार प्राप्त होगा।मन में उत्साह बना रहेगा।

कर्क राशि

13 और 14 अगस्त का दिन प्रतिकूल रहेगा।आय से अधिक व्यय की सम्भावना बनेगी।आप ऋणग्रस्त भी हो सकते हैं।मन में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं ‌उलझने बनी रहेगी। व्यस्त ज्यादा रह सकते हैं। अधिक परिश्रम करने पर भी उपलब्धी कम रहेगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।15 और 16 अगस्त को समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।हर कार्य सुव्यवस्थित ढंग से निपटाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।अपने लोगों का सहयोग और साथ काम आएगा। भविष्य के प्रति आशान्वित होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा।काम को पूरे मनोयोग से निपटाएंगे।17-18 और 19 अगस्त को परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।लाभ की स्थिति बनेगी।घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा। बिगड़े कामों किसी की सहायता से पूरे होंगे। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। बहुत सोच समझ कर आगे की योजना बनाएंगे। सफलता आपका क़दम चुमेगी।मन में हर्ष बना रहेगा।

कन्या राशि

13 और 14 अगस्त को सरकारी कार्य और कोर्ट कचहरी के काम में सफलता प्राप्त होगा। अवरूद्ध कार्यों में गति मिलेगी। व्यापार का काम आगे बढ़ेगा। प्रत्येक कार्य सुनियोजित ढंग से करेंगे। माता-पिता और बुजुर्ग पुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा। प्रापर्टी से सम्बन्धित कार्य में संलग्न रहे सकते है। मकान निर्माण के कार्य में रूचि लेंगे। 15 और 16 अगस्त को लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में आंशिक लाभ और उन्नति का योग है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहतर समय है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगा। मन का झुकाव पठन-पाठन की ओर रहेगा। बुजुर्ग पुरुषों की राय आपके काम आएगी। 17-18 और 19 अगस्त का समय प्रतिकूल है। आय से अधिक व्यय की सम्भावना है। ऋणग्रस्त भी हो सकते हैं। पैसे की तंगी बनी रहेगी। किसी से विवाद की स्थिति हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा। चोट चपेट की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना की सम्भावना है।

तुला राशि

13 और 14 अगस्त का बेहतर रहेगा। अवरूद्ध कार्यों में गति मिलेगी। बाहरी लोगों का सहयोग प्राप्त करेंगे। कहीं यात्रा का भी योग बन सकता है। किसी कार्य की योजना बना सकते हैं। 15 और 16 अगस्त का समय लाभ प्राप्ति की दृष्टि से अच्छा रहेगा। व्यापार में धन प्राप्ति का सुयोग है। सन्तान पक्ष से सहयोग मिलेगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी और गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। लेकिन उनसे आप सुरक्षित रहेंगे। 17-18 और 19 अगस्त को समय प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में अवरोध मिल सकता है। परिस्थितियां विपरीत हो सकती है। बहुत मेहनत से कार्य की संसिद्धि होगी। अपने लोगों से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि

13 और 14 अगस्त को लाभ की स्थिति बनेगी‌। संतानों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।समाज में सम्मान की वृद्धि होगी। लोगों का आशिर्वाद प्राप्त करेंगे।15 और 16 अगस्त को प्रतिकूल समय है।व्यय भार में वृद्धि होगी। व्यापार में हानि की सम्भावना बनेगी। अपनों से धोखा मिल सकता है। अतः सावधान और चौकस रहे तो अच्छा रहेगा।किसी दस्तावेज पर विना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। पूंजी निवेश से बचें।चोट चपेट की सम्भावना है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।17-18 और 19 अगस्त को समय में सुधार आ जाएगा। बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।किसी नए योजना की रुपरेखा बना सकते हैं। व्यापारिक कार्यों में गति और लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।मन में उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बहुत सोच-समझकर ही किसी काम में हाथ डालेंगे। सफलता प्राप्ति का योग है।

धनु राशि

13 और 14 अगस्त को दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के विचारों की कद्र करेंगे। परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बन सकती है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बाहरी लोगों का साथ और सहयोग प्राप्त करेंगे। 15 और 16 अगस्त को समय प्रतिकूल रहेगा। चोट चपेट की स्थिति बन सकती है। वाहन खराब हो सकता है। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धन हानि कि सम्भावना बन सकती है। व्यापार में अवरोध मिल सकता है। आप जांच के दायरे में आ सकते हैं। 17-18 और 19 अगस्त को स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। बिगड़े कार्य मे सुधार होगा। धन प्राप्ति की सम्भावना बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन में प्रसन्नता व्याप्त रहेगी। हर कार्य सुनियोजित ढंग से निपटाएंगे। किसी मेहमान का घर पर आगमन हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलकर प्रसन्न होंगे। लघु यात्रा का भी योग हैं।

वृश्चिक राशि

13 और 14 अगस्त का समय अनुकूल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। किसी से वाद विवाद हो सकता है। कार्य बड़ी मेहनत और मशक्कत से पूरा होगा। आफिस में सहकर्मियों से सहयोग न के बराबर रहेगा। मन में उदासी बनी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 15 और 16 अगस्त को स्थिति में सुधार आएगा। बिगड़े कामों में स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। धन का आगमन होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी‌। मन में हर्ष बना रहेगा। पूरे उत्साह से अपने काम में लगे रहेंगे। कार्य में सफलता भी मिलेगा। 17-18 और 19 अगस्त को राजकीय कार्य में सफल होंगे। कोर्ट कचहरी के काम में फैसला आपके पक्ष में होगा। कार्यालय में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। मन का झुकाव अन्तरमुखी हो सकता है। आत्मचिंतन की ओर रहेंगे। आध्यात्मिक भाव जागृत होगा। धर्म कर्म में अभिरूचि बनी रहेगी। तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि

13 और 14 अगस्त को शत्रुओं का प्रकोप मिल सकता है। वे आपके कार्य में बाधा पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। लेकिन उनके षड्यंत्र का खुलासा है जाएगा। कुछ स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसमी बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। किसी बात को लेकर चित्त अस्थिर हो सकता है। 15 और 16 अगस्त को दिनचर्या में रौनक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त करेंगे। आमोद प्रमोद का स्थिति बनेगी। 17-18 और 19 अगस्त को प्रतिकूल दिवस रहेगा। बनते कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा श्रमसाध्य हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर हो सकता।किसी बात की समस्या से उद्विग्न हो सकते हैं। परिवार में अशांति मिल सकता है। संतानों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

13 और 14 अगस्त का दिवस बेहतर रहेगा। मन का झुकाव पठन-पाठन की ओर रहेगा।किसी योजना को क्रियान्वित करने में लगे रहेंगे। लाभ की स्थिति बनेगी। पुराना बकाया धन मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रत्येक कार्य सुव्यवस्थित ढंग से निपटाएंगे। कहीं लघु यात्रा भी कर सकते हैं। सफलता आपका कदम चूमेगी। 15 और 16 अगस्त का दिन मिश्रित रहेगा। दिनचर्या पूर्ववत चलती रहेगी। काम में मन कर लगेगा। कुछ भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। लाभ की स्थिति सामान्य ही रहेगी। कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। उपलब्धि कम ही रहेगा। 17-18 और 19 अगस्त को दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में सुख शांति और सुकून बना रहेगा। मन में उत्साह का आगमन होगा। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहेंगे। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी मंदिर या देवालय में जा सकते हैं।

मीन राशि

13 और 14 अगस्त को धन हानि के योग्य है। प्रत्येक कार्य में सफलता संदिग्ध रह सकता है ज्यादा भागदौड़ करना पड़ सकता है। कार्य की सफलता में अवरोध मिल सकता है। कोई वाहन खराब हो सकता है। घर से कोई सामान गायब हो सकता है। चिंता का योग मिल सकता है। किसी से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। 15 और 16 अगस्त को स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। बिगड़े कार्य में सुधार होगा। धन प्राप्ति की सम्भावना बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। किसी नया प्रोजेक्ट की रुपरेखा बनाएंगे। अपने मित्रों का साथ सहयोग आपको मिलेगा।शत्रु हतोत्साहित होंगे। सब पर आप भारी रहेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में एक छवि बनाएंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी।  मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!