गुड मॉर्निंग न्यूज़ : सुबह के प्रमुख समाचार एक नजर में 

0 0
Read Time:13 Minute, 49 Second

न्यूज इन्फोमैक्स इंडिया का अपने पाठकों को प्यार भरा नमस्कार । इसके साथ आपका दिन मंगलमय हो । पेश हैं आज के प्रमुख समाचार एक नजर में

सुर्खियां

  • सपा नेता आजम खान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने हेट स्पीच मामले में निचली अदालत के वॉयस सैंपल देने के आदेश के खिलाफ अर्जी लगाई है।
  • भारत और आयरलैंड के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है।
  • आर्टिकल 370 हटने के बाद 91% घटीं पत्थरबाजी की घटनाएं: 2015-2019 के दौरान 5063 मामले हुए, 2019 से अब तक सिर्फ 434।
  • पाकिस्तान का दावा- भारत के 6 स्मगलर पकड़े: BSF ने कहा- हमने उनके तस्कर पकड़े, ये उसी का रिएक्शन।
  • सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग की SOP तय की: तीस्ता सीतलवाड़ की देर रात सुनवाई पर उठे थे सवाल, कहा गया- नाम का फायदा मिला।
  • मनसे कार्यकर्ताओं ने अमेजन के नागपुर ऑफिस में तोड़फोड़ की: पाकिस्तान का झंडा ऑनलाइन बेचे जाने से नाराज थे।
  • नूंह में हिंसा के आरोपी का एनकाउंटर: पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने पकड़ा, 31 जुलाई के बाद से अरावली की पहाड़ियों में छिपा था।।
  • पाकिस्तान में 900 फीट ऊंचाई पर 8 लोग फंसे: केबल कार में 6 स्कूली बच्चे भी; 12 घंटे में सिर्फ दो को निकाला, अंधेरे की वजह से ऑपरेशन बंद।
  • पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा के अलाई घाटी में 900 फ़ुट की ऊंचाई पर एक केबल कार में आठ लोग फंसे, बचाव अभियान जारी।
  • इसरो ने चंद्रयान-3 अभियान के अंतिम चरण को लेकर नई जानकारी और तस्वीरें सार्वजनिक कीं, लैंडिंग ऑपेरशन 23 अगस्त 2023 की शाम 5.20 बजे से लाइव टेलीकास्ट होगा।

चंद्रयान-3 के पास साउथ पोल पर सबसे पहले उतरने का मौका, स्पेसक्राफ्ट ने नई तस्वीरें भेजीं

भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 के पास साउथ पोल पर सबसे पहले उतरने का मौका है। यहां अब तक कोई नहीं उतर पाया है। इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। मिशन की सफलता के लिए देश में जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं। ये खबर अहम क्यों है: इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंड करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें।’ अगर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले के मोतिहारी में सोमवार को दो समुदायों के बीच आपसी भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए हैं, इसमें कुछ पुलिसवाले भी शामिल हैं।

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का सोमवार की बीती रात निधन हो गया. उनकी आयु क़रीब 40 वर्ष थी। बैंक ऑफ़ बड़ौदा से मिले संपत्ति की नीलामी के नोटिस मामले पर सनी देओल ने कहा है- मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, ये व्यक्तिगत मामला है।

भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : मोदी

जोहानिसबर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत जल्दी ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और वह आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया की वृद्धि का इंजन होगा। मोदी ने यहां ब्रिक्स ‘बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग’ को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘मिशन-मोड’’ में किए गए सुधारों ने भारत में कारोबार सुगमता को बेहतर बनाया है। उन्होंने उद्योगपतियों को देश की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

मणिपुर की राज्यपाल ने 29 अगस्त को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया

इंफाल। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने 29 अगस्त को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 29 अगस्त को विधानसभा सत्र बुलाने की सिफारिश की गई थी।

तोशाखाना मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ इमरान खान की याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार तक स्थगित

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दोषसिद्धि और सजा के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई मंगलवार को दो दिन के लिए स्थगित कर दी। इस्लामाबाद सत्र अदालत के न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने पांच अगस्त को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (70) को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था और उन्हें तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

कुदुम्बश्री की लापता कार्यकर्ता की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया गया, पांच गिरफ्तार

मलप्पुरम (केरल) कुदुम्बश्री संगठन की पिछले हफ्ते लापता हुई एक महिला कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को इस जिले के तुव्वुर में एक पूर्व सहकर्मी के घर के परिसर में गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार के गरीबी उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कुदुम्बश्री 46 लाख महिलाओं का नेटवर्क है।

वाराणसी से आ रहे इंडिगो विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग

नई दिल्ली। वाराणसी से उड़ान भरने वाले एक इंडिगो विमान को ‘हाइड्रोलिक’ समस्या के कारण मंगलवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली आ रही उड़ान संख्या 6ई-2232 में 160 से अधिक यात्री सवार थे।

राष्ट्रपति बाइडन 7-10 सितंबर तक भारत की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सात से 10 सितंबर तक भारत की यात्रा करेंगे और इस दौरान यूक्रेन युद्ध समेत कई वैश्विक मुद्दों पर अन्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जी-20 नेतृत्व की सराहना भी करेंगे।

प्रणय और लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दौर में, सिंधू हारी

कोपेनहेगन। पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू का लचर प्रदर्शन जारी रहा और वह सीधे गेम में हार के साथ विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई लेकिन भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई।
पांच पदक के साथ विश्व चैंपियनशिप की सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी सिंधू के शॉट में दमखम की कमी दिखी और उन्हें जापान की अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ सीधे गेम में 14-21 14-21 से हार झेलनी पड़ी। ओकुहारा विश्व चैंपियनशिप की 2017 की स्वर्ण और 2019 की रजत पदक विजेता हैं।

खड़गे बोले- MP में सरकार बनी तो जातीय जनगणना कराएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने MP के सागर में कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि इससे मालूम चलेगा कि राज्य में किस तबके के कितने लोग गरीब और पिछड़े हैं। यह भी सामने आएगा कि यहां कितने भूमिहीन लोग हैं। खड़गे ने ये भी कहा कि भाजपा ने हमारेविधायक चुराकर मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है। ये नाजायज सरकार है।

महाराष्ट्र में प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी का विरोध, एशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट बंद रहा

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के प्याज पर लगाए गए 40% टैक्स ड्यूटी का विरोध हुआ। महाराष्ट्र में एशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट लसलगांव दो दिन बंद रहा। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में किसान संगठनों ने मंडियों में नीलामी बंद करवा दी । इनका कहना है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी होने से निर्यात घटेगा। साथ ही घरेलू मार्केट में प्याज की कीमतें गिरेंगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा।
केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों पर काबू रखने के लिए 19 अगस्त को एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। ये फैसला 31 दिसंबर तक लागू रहेगा। इससे पहले प्याज पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं थी। सरकार इस कदम से देश में प्याज की कमी को रोकना चाहती है। ताकि अक्टूबर में नई खेप आने तक कीमतें कंट्रोल में रहे।

अब भारतीय एजेंसी तय करेगी कारों की सेफ्टी रेटिंग, गडकरी ने भारत NCAP लॉन्च किया

अब भारतीय एजेंसी तय करेगी कारों की सेफ्टी रेटिंग, गडकरी ने भारत NCAP लॉन्च किया देश में चलने वाली कारें कितनी सुरक्षित हैं। अब यह भारतीय एजेंसी ही तय करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया। ये एजेंसी 1 अक्टूबर से सेफ्टी रेटिंग देना शुरू कर देगी। यह पुणे के चाकन में भारतीय परिस्थितियों के अनुसार कारों का क्रैश टेस्ट करेगी। ये खबर अहम क्यों है: पहले यह काम दो विदेशी एजेंसी ग्लोबल एनकैप (GNCAP) और लैटिन एनकैप (LNCAP) करती थीं। ये स्टैंडर्ड के मुताबिक भारतीय कारों का टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती थीं। कारों को 0 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है। 0 यानी अनसेफ और 5 का मतलब पूरी तरफ सेफ।

सनी देओल बोले- 2024 का इलेक्शन नहीं लड़ना चाहता, अब सिर्फ एक्टिंग करूंगा

पंजाब के गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल का कहना है कि वे 2024 का लोकसभा नहीं लड़ेंगे। सनी ने कहा कि मैं अब सिर्फ एक्टर की तरह काम करुंगा। आप एक ही जॉब कर सकते हैं, मल्टीपल जॉब करना संभव नहीं है। फिल्मों में भी मुझे लोगों का प्यार मिल ही रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Blog ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल : 14 जुलाई दिन रविवार से 20 जुलाई दिन शनिवार तक

आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र अध्यक्ष – रीलीजीयस स्कॉलर्स वेलफेयर सोसायटी सप्ताह के प्रथम दिन की ग्रह स्थिति – सूर्य मिथुन राशि पर, चंद्रमा तुला राशि पर, मंगल और गुरु वृषभ राशि पर, बुध और शुक्र, कर्क राशि पर, शनि कुंभ राशि पर, राहु मीन राशि पर और केतु कन्या राशि पर संचरण कर रहे […]

Read More
Blog national

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी सम्पन्न

द्वितीय राष्ट्रीय वृक्ष निधि सम्मान -२०२४ हुए वितरित किया गया ११००० पौधों का भी वितरण और वृक्षारोपण महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धाराशिव ज़िले की तुलजापुर तहसील के गंधोरा गाँव स्थित श्री भवानी योगक्षेत्रम् परिसर में विगत दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। श्री भवानी योगक्षेत्रम् के संचालक गौसेवक एवं पर्यावरण संरक्षक योगाचार्य […]

Read More
Blog uttar pardesh

सनातन धर्म-संस्कृति पर चोट करते ‘स्वयंभू भगवान’

दृश्य 1 : “वो परमात्मा हैं।” किसने कहा ? “किसने कहा का क्या मतलब..! उन्होंने ख़ुद कहा है वो परमात्मा हैं।” मैं समझा नहीं, ज़रा साफ कीजिये किस परमात्मा ने ख़ुद कहा ? “वही परमात्मा जिन्हें हम भगवान मानते हैं।” अच्छा आप सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोलेबाबा की बात कर रहे हैं। “अरे..! आपको पता नहीं […]

Read More
error: Content is protected !!